गांजा तस्कर महिला पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। संजीवनी नगर थाना प्रभारी सुश्री शोभना मिश्रा से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की एक महिला गुलाबी रंग की साड़ी पहने माथे पर लाल रंग की बड़ी सी बिंदी लगाये हुये,अपने हाथ में हरे कलर का थैला रखे हैं। जो त्रिपुरी चौक से कोरी मोहल्ला तरफ पैदल जा रही है। वह महिला थैले मे मादक पदार्थ गांजा रखी हुयी है, सूचना पाकर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुँच कर महिला से पूछताछ करने पर अपना नाम श्रीमती गुड़िया उर्फ गायत्री कोरी उम्र 32 वर्ष निवासी देवी साइकिल मार्ट के पीछे कोरी मोहल्ला संजीवनी नगर बताया,तलाशी लेने पर दाहिने हाथ में लिये हरे रंग के थैले के अंदर एक खाखी रंग के टेप से लिपटे बंडल में मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ मिला,जिसकी तौल करने पर कुल 01 किलोग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 10 हजार रूपये होगी,जिसे जप्त करते हुये आरोपिया गुड़िया उर्फ गायत्री कोरी के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया गया है।जिसके सम्बंध में पूछताछ की जा रही है। उक्त महिला गाजे की तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकडी गई।उक्त महिला तस्कर के विरुद्ध एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही हैं। महिला तस्कर को गांजे के साथ पकड़ने में थाना प्रभारी सुश्री शोभना मिश्रा उप निरीक्षक सचिन वर्मा, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र जोशी,आरक्षक राहुल,अजय यादव बालमुकुन्द,महिला आरक्षक रागिनी सिंह की सराहनीय भूमिका रही।



