अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’के तहत 2009 जबलपुर से गुमी 16 वर्षीय बच्ची को भोपाल से तलाश कर परिजनों सुपुर्द किया  

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। गोहलपुर थाने से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 18/07/2009 को रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी उसकी 16 वर्षीय बेटी अधारताल जबलपुर में रिस्तेदारी में आयी थी जो दमोह नाका से बिना बताये कही चली गयी है रिपोर्ट पर गुम इंसान क्र 111/09 क़ायम कर जाँच में लिया गया था गुमशुदा की लगातार तलाश की जा रही थी लेकिन गुम बच्ची की जानकारी नही मिल पा रही थी जिस पर वर्ष 2014 में थाना गोहलपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत गुमे हुये किशोर/ बालक,/बालिकाओ को खोजने हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को थाने में पंजीबद्ध 363 भादवि के प्रकरण में अपहृत अवयस्क बालक/बालिकाओं की विशेष प्रयास कर दस्तयाबी हेतु आदेशित किया गया था गोहलपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली साई धाम कालोनी थाना अयोध्या नगर भोपाल में वह बच्ची है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के द्वारा गुमशुदा बच्ची को तलाश कर जबलपुर में उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में गुमशुदा ने बताया कि जुलाई 2009 में घर वालों की बात से नाराज़ होकर दमोह नाका जबलपुर क्षेत्र से भोपाल चली गयी थी और भोपाल में रहकर घरों में झाड़ू पोछा का काम कर रही थी। गुमशुदा को तलाश कर दस्तयाब करने में थाना प्रभारी गोहलपुर अरविंद चौबे,उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक राघवेंद्र सिंह,आर हुलेश परस्ते एवं साइबर सेल जबलपुर के आरक्षक अमित पटेल एवं कृष्णा तिवारी की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page