रविवार को अंशकालीन कर्मचारियों की आवश्यक बैठक

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। डिंडोरी के समस्त अंशकालीन भृत्य व सफाई कर्मचारियों की एक आवश्यक बैठक कल रविवार समय 11:00 बजे से प्राचीन डिंडोरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचीन डिंडोरी समनापुर रोड़ में रखी गई है। बैठक में अंशकालीन कर्मचारियों की समस्यायों एवं मध्यप्रदेश शासन कर्मचारी विरोधी नीतियों पर चर्चा एवं विचार विमर्श सहित अन्य विषयों को लेकर चर्चा किया जाना है।बैठक में अंशकालीन कर्मचारियों को नियमित दैनिक वेतन भोगी करने की मांग, पृथक किए गए अंशकालीन कर्मचारीयों को पुन: सेवा में लिए जाने सहित कर्मचारियों के वेतन भुगतान के संबंध में विशेष रूप से चर्चा किया जाना है साथ ही समस्याओं के समाधान सहित आगे की रणनीति तैयार किया जाना है। जिले के समस्त अंशकालीन कर्मचारियों से अपील है कि उक्त बैठक में समय को ध्यान में रखते हुए उपस्थित होना सुनिश्चित करें।



