वैक्सीनेशन महाअभियान के संबंध में क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों से किया मुख्यमंत्री ने संवाद

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 27 सितंबर को चलने वाले वैक्सीनेशन महाअभियान को जनता का अभियान बनाना है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोगों के जीवन बचाने के लिए निःशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराया गया है, हमें सभी प्रदेशवासियों के जीवन को सुरक्षित करना है। अतः सभी सामाजिक संगठन, राजनैतिक दल, स्वयंसेवी संस्थाएं और हम स्वयं अपनी व्यक्तिगत पहल से इस महाअभियान के अवसर पर वैक्सीनेशन का प्रथम डोज़ शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को लगवाने के लक्ष्य को पूर्ण करें। मुख्यमंत्री चौहान ने वैक्सीनेशन महाअभियान के संबंध में जिला, विकासखंड, पंचायत और वार्ड स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समितियों को निवास से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। संवाद में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग तथा खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा मोजूद थे। मुख्यमंत्री चौहान के संबोधन के पूर्व कोविड-19 वैक्सीनेशन पर प्रस्तुतिकरण दिया गया, जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट की वर्चुअल बैठक के दौरान कहा कि मैनेजमेंट की वर्चुअल बैठक में कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक अमित सिंह, सीईओ जिला पंचायत अंजू अरूण कुमार, नगर परिषद डिंडौरी उपाध्यक्ष महेश पाराशर, प्रभात जैन, एसडीएम डिंडौरी महेश मण्डलोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर रमेश मरावी सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद रहे।
भारत मां की जय घोष के साथ चौहान ने दिलाया संकल्प –
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 27 सितम्बर हम सबके लिए संकल्प का दिन है, हमें प्रदेश के सभी पात्र व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीनेशन का पहला डोज़ लगाकर मध्यप्रदेश को सुरक्षित बना देना है। मुख्यमंत्री चौहान ने भारत माँ की जय के घोष के साथ सभी लोगों को महाअभियान में योगदान देने का संकल्प दिलाया।मुख्यमंत्री चौहान ने मीडिया सहित वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग के अमले, शासकीय कर्मचारियों, क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों, जन-प्रतिनिधियों ने हर संभव प्रयास किया है। बरसात के मौसम में भी नदी-नाले पार कर वैक्सीनेशन का लक्ष्य अर्जित किया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने ऐसे सभी भाई-बहनों का आभार व्यक्त किया। श्री चौहान ने कहा कि वैक्सीन का पहला डोज लगाने में मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर पहुँच गया है, यह चमत्कार जन-भागीदारी से किए गए प्रयासों से हुआ है। मुख्यमंत्री चौहान ने वैक्सीनेशन के लिए वातावरण निर्माण में सहयोग के लिए मीडिया का भी आभार व्यक्त किया। मास्क लगाना और अन्य सावधानियां को आवश्यक बल देते हुए कहा कि कोरोना ने प्रदेश में भीषणतम परिस्थितियाँ निर्मित की थी। लेकिन अब सबके परस्पर सहयोग और संघर्ष की भावना के कारण हम उन स्थितियों से बाहर आ पाए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है। इंदौर में महू में एक साथ 30 कोरोना के पॉजिटिव केस मिले हैं। परिणामस्वरूप प्रदेश का कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 36 पर पहुँच गया है। इसका अर्थ यह है कि हमें कोरोना को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है।



