आईपीएल सटोरियों पर क्राईम ब्राचं एवं गढा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। गढा थाना प्रभारी राकेश तिवारी से मिली जानकारी अनुसार क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि दानव बाबा सैनिक सोसायटी के पास दिव्या होम्स ड्यूप्लैक्स मे 3-4 लोग चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच दिल्ली कैपिटल्स वर्सिस राजस्थान रॉयल्स पर रूपयों का दांव लगवाकर किकेट का सट्टा खिलाते हुये अवैध लाभ अर्जित कर रहे हैं, सूचना पर क्राईम ब्राच एवं थाना गढा पुलिस के द्वारा बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहां पर 4 व्यक्ति टीव्ही पर किकेट मैच देखते हुये मोबाईल पर बातचीत क्रिकेट का सट्टा खिलाते मिले, नाम पूछने पर सभी ने अपने नाम सचिन ठाकुर,परवेज शाह,अम्बिका गौर बताये जिनके कब्जे से नगद 4490 रूपये, एलजी कम्पनी की टीव्ही, सैटअप बॉक्स, 2 रिमोट 5 कीपैड एवं 4 टच स्क्रीन मोबाईल एवं डायरी जिसमे लाखों का हिसाब किताब लेख है, जप्त करते हुये चारों आरोपियो के विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। किकेट का सट्टा खिलाते हुये आरोपियों को रंगे हाथ पकडने में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, प्रधान आरक्षक ब्रम्हप्रकाश,महेन्द्र पटेल, राकेश बहादुर,आरक्षक आरक्षक खुमान सिंह, शैलेन्द्र कौरव थाना गढा के उप निरीक्षक नीलेश पोर्ते आरक्षक निकेश, अरूण, आशीष की सराहनीय भूमिका रही।



