दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी सड़क से लोगो को हो रही परेशानी

हटा – नगर वासियों को शुद्ध पानी पिलाने के लिए उदय प्रोजेक्ट के तहत गुजरात की कंपनी को ठेका दिया गया है। जो नगर की सड़कों को खोदकर पाइप लाइन विछाने का कार्य कर रही है। ताजा मामला खचना नाका से रसीलपुर जाने बाली रोड का है। जहाँ ठेकेदार द्वारा खुदाई की जा रही है। जिससे पानी निकासी बंद होने से नाले नालियों का पानी सड़क पर जमा हो गया है। जिस वजह से लोगो का निकलना मुश्किल हो रहा है। यहां से पैदल निकले बाली स्कूली छात्राएं और दो पहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।
विनोद फौजदार, सतीश साहू, सोनम पटेल, वर्षा कहना है कि पानी की सुविधा के लिए योजना अच्छी है लेकिन ठेकेदार द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। मनचाहे तरीके से सड़कें खोदकर डाल दी जाती हैं। जिनकी मरम्मत भी नहीं कराई जा रही है। वही अच्छी सड़कों को खोदकर पाइप डालकर ठेकेदार ने मिट्‌टी भरकर छोड़ दिया है, जबकि खुदाई स्थल को पहले की तरह पक्का किया जाना जरूरी होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page