अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ज्वलर्स से 20 लाख रुपये की प्रोटेक्शन मनी माँगने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार:बाकी फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जारी

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। केण्ट थाना के अंतर्गत दिनांक रात में अमित कोचर सदर ने लिखित शिकायत दी गली न.7 मे जिनेन्द्र ज्वलर्स के नाम से स्वर्ण आभूषण की दुकान है। उसे रात अनजान व्यक्ति द्वारा फोन पर 20 लाख रूपये की प्रोटेक्शन मनी की मांग की गई पैसा नहीं देने पर उसे एवं परिवार के व्यक्तियों को गोली मारने की धमकी दे कर दूकान के बाहर हवाई फायर किया गया है।थाना प्रभारी कैंट विजय तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर जाँच में संदेही विक्की उर्फ यश उर्फ राजेन्द्र मरकाम गोरखपुर को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की गई, विक्की उर्फ यश ने बताया कि उसके उपर कर्जा हो गया था जिसको चुकाने के लिये उसने अपने साथी सत्यम जाटव सदर केन्ट एंव विनय विश्वकर्मा तथा सोन्टी कटारिया उर्फ हिमांशु निवासी गोरखपुर के साथ मिलकर,ज्वेलर्स की दुकान के बोर्ड मे लिखा मोबाईल नम्बर लेकर विनय और सत्यम को पुलिस को देखने के लिये लगया तथा उसने एवं सोन्टी मोटर साईकिल से दुकान के पास पहुंचे तथा मोबाईल पर कॉल किया और बात करते हुये दुकान के सामने हवा में फायर किया और कहा 20 लाख रूपये दो नही तो अभी हवा में फायर किया है अब तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के उपर करेंगे, फिर कई बार बात किये तब वह 5 लाख देने को तैयार हुआ और मेन रोड बुलाया लेकिन मेन रोड मे पुलिस की गाडी और पुलिस दिखने पर हम लोग लैोट गये थे।आरोपियों की सरगर्मी से तलाश करते हुये सत्यम जाटव पिता को अभिरक्षा में लेते हुये दोनों की निशादेही पर 3 मोबाईल एवं एक पल्सर मोटर सायकिल जप्त करते हुये दोनों को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर आज मान न्यायालय पेश किया जा रहा है। फरार विनय विश्वकर्मा एवं सोन्टी कटारिया उर्फ हिमांशू की सरगर्मी से तलाश जारी है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page