डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

समाज को नशा से दूर रखने संगठन कार्यकर्ताओं की अनुकरणीय पहल

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वधान में परम पूज्य योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज के आशीर्वाद निर्देशन में प्रत्येक माह की भांति इस माह की भी रविवार को व्यवसाई केन्द्र गाड़ासरई के मां कर्मा बाई धर्मशाला में महाआरती का आयोजन किया गया जहां मां भगवती व गुरुवर के जयकारे के साथ महाआरती का समापन हुआ। आयोजन के समापन के पश्चात भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला सचिव मनीराम परस्ते एवं जिलाध्यक्ष राधेश्याम राठौर के द्वारा उपस्थित मां के भक्तों को नशे, मांस मुक्त व चरित्रवान रहने का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के 13, 14, 15 अक्टूबर को पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम में शक्ति चेतना जन जागरण शिविर का आयोजन किया गया है, अतः सभी कार्यकर्ता उक्त कार्यक्रम में पांच पांच लोगों को नशा मुक्त के लिए प्रेरित करें, जिससे कि उनके परिवार और सदस्यों को नशा मुक्त, मांसाहार मुक्त किया जा सके। वर्तमान समय में नशे और मांस से सारा समाज ग्रसित हो गया है, जिससे समाज पतन के मार्ग में जा रहा है, संबोधित करते हुए बताया गया कि गुरुवर ने जो 5 साधना क्रम प्रदान किए हैं, उन्हें अपने जीवन में अपनाएं। कार्यक्रम को अन्य संगठन कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया, जहां नशा मुक्त, मांस मुक्त व चरित्रवान रहकर समाज में नई सहभागिता निभाने की अपील की गई है। महा आरती के दौरान राधेश्याम राठौर, मनीराम परस्ते, कोमल बघेल, भोला सिंह राठौर, विजय कुमार राठौर, द्वारका साहू, कुलदीप राय, अनीता चौकसे, साधना राय, अमरेश्वरी राय, छोटेलाल बघेल, तीरथ परस्ते, हेमवती परस्ते सहित बड़ी संख्या में अन्य संगठन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page