जबलपुर दर्पणमण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

किसान संगठनों के भारत बंद का नारायणगंज में दिखा असर

जबलपुर दर्पण मंडला। जनपद पंचायत नारायणगंज मैं संयुक्त किसान मोर्चा, के तत्वाधान में सोमवार को भारत बंद के आह्वान पर नारायणगंज बंद रहा। क्षेत्रीय व्यापारी एवं मजदूर किसान भाई बहनों ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी सरकार द्वारा करोना बीमारी के महामारी काल के अंधेरे मैं किसान विनाशक तीन कृषि बिल जबरन अध्यादेश लाकर एवं संख्या बल का नाजायज का फायदा उठाते हुए दोनों सदनों द्वारा पास करा लिए गए हैं। जिसका पूरे देश के भारतीय किसान संगठनों और किसान द्वारा विगत 10 माह से आंदोलन कर रहे हैं। दिल्ली में प्रवेश की अनुमति न मिलने पर दिल्ली बॉर्डर के सभी दिशाओं में कई राज्यों के किसान संगठन एवं किसान सड़कों पर धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं। जिनकी एक ही मांग है कि किसान विनाशक तीनों कृषि बिल भारत सरकार वापस ले और न्यूनतम समर्थन मूल के लिए कानून बनाएं परंतु धरना प्रदर्शन के 10 माह बीतने के बावजूद भी सरकार किसानों के बारे में कोई चिंता नहीं कर रही है। इस अवसर पर मुल्लू सिंह मरावी, मागन लाल सोनी, रघुनंदन विश्वकर्मा, राजूल जोशी, राजा अग्रवाल, राजा सोनी, फारुख मंसूरी आदि समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नारायणगंज बंद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page