अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

घरेलू गैस सिलेण्डर से आटो में कमर्शियल गैस रिफिलंग करने वाला आरोपी फरार

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। हनुमानताल थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को

मुखबिर से सूचना मिली सिंधी कैंप में उमेश सोनकर आॅटो में अवैध रूप से घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डर से गैस रिफलिंग कर रहा है। सूचना पर उप निरीक्षक जितेन्द्र दुबे, प्रधान आरक्षक अजय, सुधीर सिंह, महेन्द्र शुक्ला, आरक्षक रामजी, गौरव, ब्रजेश द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी,जहॉ से उमेश सोनकर पुलिस को देखकर भाग गया,आटो मे गैस की रिफ्लिंग करा रहे भी पुलिस को आते देख कर भाग गये,पुलिस ने मौके से 9 गैस सिलेण्डर जिसमे 2 खाली एवं 7 भरे थे, 2 तौल कांटा मशीन,2 गैस रिफ्लिंग मशीन जिसमें रबर के पाईप लगे थे उनको जप्त करते हुये उमेश सोनकर के द्वारा घरेलू एलपीजी सिलेण्डर से अवैध रूप से आटो में रिफलिंग करते हुये व्यवसायिक उपयोग करना पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page