भेडाघाट पुलिस की कार्यवाही में चोरी के 14 इंजन कूडन कबाड़ खाने से जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। भेडाघाट थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार थाने की टीम को मुखबिर ने सूचना दी ग्राम कूडन मे अंजनी धाम मंदिर के पास कुछ इंजन रखे हैं। वो चोरी के हो सकते है क्योकि इतनी अधिक एवं जिस हालत में वो पड़े है। निश्चित ही गाड़ियों को स्क्रैप में काटने का काम चल रहा है सूचना पर भेडाघाट पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये स्थान ग्राम कूडन में अंजनी धाम मंदिर के पास दबिश दी गयी, जहॉ पर 14 इंजन रखे मिले,जगह के सम्बंध मे पूछा तो जानकारी मिली यह महेश कुमार मेहरा निवासी सुहागी महाराजपुर अधारताल द्वारा उक्त जगह किराये पर ली गई है। महेश मेहरा को तलाश कर पूछताछ की गयी तो वह इंजनों के सम्बंध में संतोष जनक उत्तर नही दिया। उक्त इंजन चोरी के होने के संदेह पर 14 इंजन जिनकी कीमत लगभग 7 लाख रूपये जप्त करते हुये महेश कुमार मेहरा उम्र 37 वर्ष निवासी सुहागी अघारताल के विरूद्ध धारा 41(1-4)जाफौ./379 भादवि के तहत कार्यवाही की गयी है
।14 नग इंजन जप्त करने में थाना प्रभारी भेडाघाट शफीक खान,उप निरीक्षक राजेश धुर्वे आरक्षक रूपेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।



