जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सामुदायिक शौचालय की साफ-सफाई का स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत लिया फीडबैक

मझौली दर्पण। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत नगर परिषद मझौली, सीएमओ  मौसम पालेवार  के नेतृत्व में 75 व आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तृतीय दिवस पर सामुदायिक शौचालय के पास कैम्प लगाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया एवं  सामुदायिक  शौचालय में साफ सफाई की व्यवस्था कैसी है पर फीडबैक लिया गया।

दोनों सामुदायिक शौचालय का भ्रमण कर साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई एवं उचित सामग्रियों का रखरखाव पर केयर टेकर को सम्बंधित जानकारी से अवगत कराते हुए जागरूक किया।

मोबाइल एप्प पर के माध्यम से लोगों से सामुदायिक शौचालय की सफाई व्यवस्था पर आम जनता का फीडबैक लिया एवं केयरटेकर को भी प्रशिक्षित कर प्रतिदिन लोगों का सुझाव लेने हेतु फीडबैक भरने को कहा इस दौरान नगर परिषद मझौली की पूरी टीम, स्टाफ, सफाई प्रभारी, सफाई कर्मचारी तथा रॉस इंडिया, टीम उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page