संयुक्त मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री,विधायक व मुख्य सचिव के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ के आव्हान पर अनुविभागीय अधिकारी सिहोरा वा सिहोरा विधायक श्रीमती नंदनी मरावी को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को संयुक्त मोर्चा के तहसील अध्यक्ष योगेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता प्रहलाद उपाध्याय,तहसील अध्यक्ष कृष्ण गोपाल पाठक,अजाक्स अध्यक्ष अनिल दहिया के साथ ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों सहित व पेंशनरों निगम मंडल इत्यादि में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान केंद्रीय निधि से 16% महंगाई भत्ता का भुगतान तत्काल किया जावे एवं वेतन वृद्धि का एरियर्स भी दिया जावे। सतत उच्चतम न्यायालय के निर्णय की प्रत्याशा में पदोन्नति या अति शीघ्र प्रारंभ की जावे पेंशनरों निगम मंडल इत्यादि में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाए ,गृह भाड़ा भत्ता एवं अन्य भत्ते सातवें वेतनमान अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के समान दिया जावे ,वेतन विसंगति सेवा अवधि अनुसार पदनाम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के निराकरण दैनिक वेतन भोगी संविदा कर्मचारी स्थाई कर्मी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमितीकरण अनुकंपा नियुक्ति के सरलीकरण को लेकर एक वरिष्ठ मंत्री की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जावे समिति के निर्णय का तत्काल आदेश हो ऐसा प्रावधान किया जावे, एनपीएस एनपीएस व्यवस्था बंद कर पुरानी पेंशन पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जावे।ज्ञापन सौंपते समय उपस्थित रहे- संयुक्त मोर्चा व मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव प्रह्लाद उपाध्याय तहसील अध्यक्ष के जी पाठक अजाक्स संघ के तहसील अध्यक्ष अनिल दाहिया, लिपिक संघ के अध्यक्ष एस के तिवारी,रवि मिश्रा,नरेंद्र दुबे मनोज राय, शेष राम धुर्वे प्रदीप राय,के के पटेल द्वारका कोरी,शासकीय अध्यापक संघ के तहसील अध्यक्ष उमाकांत पटेल,दीपक पटेल, अध्यापक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गगन चौबे, संजीव उरमलिया, सुशील दहिया, एन एम ओ पी एस के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष चौबे, जमुना त्रिपाठी एसके गौतम ज्ञान प्रकाश बड़गैया,शिवदत्त मिश्रा, एमएस नायक लक्ष्मी झारिया मुकेश श्रीवास जीवेश मिश्रा राम चंद्र मिश्रा आशीष पहारिया राजेश बागरी पीसी सोनी दीपक पटेल आरके मिश्रा राम लखन तिवारी श्याम किशोर यादव दीपक गौतम वीरेंद्र पाटकर संदीप तिवारी गंगाराम गुप्ता अनिल सहलाम उपस्थित रहे।



