अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कच्ची शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी हुआ गिरफ्तार

बरगी थाना प्रभारी रीतेश कुमार पाण्डेय से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तिखारी तरफ से कच्ची रोड से उमेश मल्लाह नाम का व्यक्ति मोटर सायकल में कच्ची शराब बेचने के लिये ला रहा है सूचना पर मानेगांव तिराहा के पास नाकेबंदी की गयी,कुछ देर बाद मोटर सायकिल तिखारी चरगवां वाली रोड से आती दिखी जिसे रोकने का प्रयास किया,मोटर सायकल का चालक भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया,नाम पता पूछने पर अपना नाम उमेश मल्लाह उम्र 22 वर्ष निवासी खेरमाई मोहल्ला ग्राम घाना तिलवारा का रहने वाला बताया,मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक एमपी 20 एमडी 0203 में दोनों तरफ बंधे दोनों कुप्पों में 60 लीटर कच्ची शराब होना पायी गयी जिसे मय मोटर सायकल के जप्त करते हुये आरोपी उमेश मल्लाह के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवं 130(3)/177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।आरोपी को कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक रवि सिंह परिहार,प्रधान आरक्षक सुरेश तिवारी, आरक्षक अरविन्द , अभिषेक की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page