खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पाटन के युवाओं ने किया “स्वच्छता” के लिये लोगों को जागरूक

जबलपुर दर्पण पाटन नगर संवाददाता। आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव एवं कायाकल्प अभियान के तहत पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। प्रशासन के मार्गदर्शन में पाटन के युवाओं द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत स्वच्छ नगर,स्वस्थ नगर सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिये रैली का आयोजन किया गया जिसमें नगर के युवाओं द्वारा नगर का भ्रमण किया गया एवं पाटन नगर के सभी घरों में स्वच्छता संबंधित पंपलेट वितरण किये गए। रैली की शुरुआत शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन से हुई उसके पश्चात संपूर्ण नगर का भ्रमण करते हुए रैली का समापन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया बीएमओ आदर्श बिश्नोई द्वारा कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया गया एवं नगर परिषद सीएमओ नीलम चौहान ने नगर वासियों से स्वच्छता हेतु अपील की कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के एनसीसी कैडेट्स छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक गण, नगर परिषद का अमला, विभागों के अधिकारीगण कर्मचारी गण एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्य शामिल हुए I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page