Uncategorisedअपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशवायलर न्युज

प्रेम विवाह फिर भी लड़की जबरन मायके में।

ससुराल पक्ष से पीड़ित युवक ने एसपी से लगाई गुहार।



जबलपुर। प्रेम विवाह का संघर्ष आज भी समाज में बना हुआ है बाकायदा कोर्ट मैरिज करने के बाद भी लड़के और लड़की के परिजन प्रेमी जोड़े को परेशान करने से बाज नहीं आते।
एसपी ऑफिस में एक ऐसा ही मामला देखने में आया जहां पीड़ित पूरे नारायण ने 28 जून 2017 को जिस लड़की से कोर्ट मैरिज की। आज परिवार के दबाव में आकर वही बदल गई। शादी के बाद दोनों ने यह तय किया था कि शादी की बात घरवालों को नहीं बताएंगे और पहले की तरह अपने अपने घरों में ही रहेंगे। ताकि लड़का कुछ पैसा जमा कर सके और उसके बाद दोनों खुशहाल जिंदगी शुरु कर सकें। 3 साल बाद लॉकडाउन के पहले लड़के ने लड़की को विदा कराने के उद्देश्य से लड़की के परिजनों को शादी की बात बताई। इस पर लड़की के परिजनों ने उसे दामाद के रूप में स्वीकार करना तो दूर लड़की को भेजने से भी मना कर दिया। साथ ही लड़की को छोड़ देने के लिए दबाव बनाने लगे। इसके बाद उदय राज ने 23 जून को अधारताल थाने में सेक्शन 9 के तहत अर्जी दी। उसकी इस कार्रवाई के बाद लड़की पक्ष से उसे भारी परेशान किया जाने लगा। लड़की को छोड़ देने के लिए दबाव बनाने लगे। आज लड़के का कहना है कि लड़की ने भी उसके साथ आने का मन है लेकिन परिवार के दबाव में वह आने से इंकार कर रही है। उसे लड़की से अकेले में बात नहीं की जाने दी जा रही है। इसलिए उसे संदेह है कि लड़की दबाव में आकर ऐसा कर रही है। लड़के का कहना है कि उसके ससुराल वालों से उसे जान का खतरा है। इसलिए उसने न्याय की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page