डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

मिट्टी का तेल डालकर बहू को प्रताड़ित करने का आरोप

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। कोतवाली थाना अंतर्गत खिरसारी गांव की महिला कृष्णी बाई पति अमर सिंह राठौर उम्र लगभग 35 वर्ष ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। परेशान महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर ससुराल पक्ष के लोगों पर कार्यवाही करने की मांग की है। बताया गया कि सोमवार देर रात लगभग 11:00 बजे ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा मिट्टी के तेल डालकर जलाने का प्रयास किया गया, घटना के बाद मामले की जानकारी हंड्रेड वाहन को दी गई। देर रात मौके पर पहुंची हंड्रेड वाहन ने पीड़ित महिला को थाने ले आई, जहां महिला के बताए अनुसार प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page