डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

किसानों के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। म.प्र.महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जयसवाल के निर्देश एवं पूर्व मंत्री विधायक ओमकार सिंह मरकाम के मार्ग दर्शन में डिंड़ौरी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया है। कार्यक्रम में रानी दुर्गावती की जयंती पर उनकी प्रतिमा में फूल व माल्यार्पण किया गया, तत्पश्चात काली पट्टी बांधकर मौन धरना प्रर्दशन किया गया, जिसके बाद महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम डिंड़ौरी तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन सौंपा गया। आरोप लगाते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है। किसानों के द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे थेे, किसानों के प्रदर्शन के दौरान किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे लगभग आठ किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाते हुए गिरफ्तार कर लिया, यह उत्तर प्रदेश पुलिस का एक निंदनीय कृत्य है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार मे संविधान और कानून पूरी तरह से समाप्त हो चुका है, अपराधियों को संरक्षण मिलने की वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है, किसानों के द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे थेे, किसानों के प्रदर्शन के दौरान केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने कथित तौर पर किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे लगभग 8 किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। ज्ञापन के दौरान राधा बाई जिला उपाध्यक्ष, सुमन अयाम ब्लाक उपाध्यक्ष, रोशनी टांडिया ब्लाक अध्यक्ष करंजिया सहित सोनवती बाई, जयमती बाई, बिसाहने बाई, ललिता बाई, रमेसिन बाई, गुलाबवती, गुड्डी बाई, सुनिता बाई, सिया बाई, अमरवती व अन्य महिला कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page