डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

झूलते हुए बिजली के तारों से बना हादसे की आशंका

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। वैसे तो जिले में आए दिन विद्युत विभाग की लापरवाही सामने आती ही रहती है, जहां लापरवाही की वजह से कई जानें भी जा चुकी हैं, बावजूद समस्याओं पर ठोस पहल करने विभागीय अमला कोई ध्यान नहीं दे रहा, जिससे आए दिन लापरवाही की वजह से कई तरह के हादसे हो रहे हैं‌। ऐसा ही एक मामला बजाग जनपद पंचायत अंतर्गत खरगहना गांव में सामने आया, जहां स्कूल मोहल्ला मैं राजू के घर के पास बिजली की तार झूल रही है, जिससे वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। बताया गया कि वाहन चालक जान जोखिम में डालकर लकड़ी के सहारे बीजली की तार को ऊपर उठाते हैं, तब कहीं जाकर बड़े वाहन मार्ग से निकल पा रहे हैं। स्थानीय लोगों की माने तो समस्या को लेकर संबंधित जिम्मेदारों से कई बार मांग की गई, लेकिन समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द झूलते हुए बिजली के तारों की मरम्मत कराए जाने की मांग की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page