संदिग्ध अवस्था में मिली नाबालिग बच्ची की लाश से फैली सनसनी

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला मुख्यालय के मंडला बस स्टैंड में कल गुरुवार सुबह एक नाबालिग बच्ची की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पंचनामा बनाते हुए शव को कब्जे में ले लिया। सूचना के बाद भी जब शव वाहन मौके पर शव लेने नहीं पहुंचा, तब कोतवाली थाना प्रभारी चंद्र किशोर सिरामे ने ही अपनी सरकारी वाहन से ही नाबालिक बच्ची की लाश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही की गई। बताया गया कि फिलहाल घटना किन कारणों से हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस जांच व पीएम रिपोर्ट के बाद ही घटना के स्पष्ट कारणों का खुलासा हो सकेगा।



