सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस चौकी में हुई बैठक

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। आगामी पर्वों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक की गई। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक डिंडोरी संजय सिंह के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी शहपुरा के मार्गदर्शन में चौकी परिसर में विक्रमपुर में प्रभारी उपनिरीक्षक संजय सोनवानी द्वारा नवरात्रि पर्व एवं दशहरा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में सभी आयोजकों को शासन द्वारा जारी आदेश कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए नवरात्रि एवं दशहरा पर्व मनाने का जानकारी दिया गया। गौरतलब है कि बैठक में कार्यक्रम के आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए करना अनिवार्य है। नगरी क्षेत्र में रात्रि 11:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक नाईट कर्फ्यू रहेगा, डीजे ,बैंड बाजा, लाउडस्पीकर की अनुमति रात्रि 10:00 बजे तक रहेगी। रामलीला तथा रावण दहन के कार्यक्रम खुले मैदान में फेस मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग के शर्त पर आयोजन समिति द्वारा जिला कलेक्टर की पूर्व अनुमति प्राप्त कर आयोजित किए जा सकेंगे। किसी भी प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन में आयोजन स्थल के 50% क्षमता के लोगो के ही आयोजन में शामिल होंगे। बैठक में जनपद उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सुशील राय , जनपद सदस्य कीर्ति गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



