जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सिद्ध बाबा वार्ड में प्रधानमंत्री गरीब जनकल्याण योजना के अंतर्गत किया अन्न वितरण

जबलपुर दर्पण। सिद्ध बाबा वार्ड में भाजपा संगठन के आह्वान पर सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत सभी राशन दुकानों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में समस्त गरीब परिवारों को निशुल्क अनाज वितरण किया गया। जिसमे भाजपा मुख़र्जी मंडल सदस्य एडवोकेट अंजली दीपक नाहर ने बताया कि भाजपा महानगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर,एवं भाजपा मुखर्जी मंडल अध्यक्ष योगेश लोखंडे के निर्देशानुसार भाजपा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के समस्त वार्डों की सभी राशन दुकानों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत,(अन्न उत्सव) कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी पात्र हितग्राहियों को मुफ्त राशन वितरण किया गया इस अवसर पर सोनू राजपूत, सर्वेश त्रिपाठी, शिवेंद्र शर्मा, जीवन दुबे, जुगनू बंशकार, अंजली दीपक नाहर, शकुंतला कोरी, सतीश रैकवार, रितेश कुशवाहा, दीपक नाहर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page