भेड़ाघाट पुलिस के हत्थे चढ़े-मोबाईल एवं नगदी छीनने वाले लुटेरे

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। भेड़ाघाट थाना प्रभारी शफीक खान से मिली जानकारी अनुसार नवीन कुमार विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम आरछा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह पेंटिंग का काम करता शाम 7 बजे वह अपनी साईकिल से जसुजा टावर से अपने घर जा रहा था जैसे ही ग्राम बहदन रेल्वे ब्रिज के आगे ढलान के पास पहुचा तभी उसके पीछे तरफ से मोटर सायकल से 2 लड़के आये और उसे रोककर लड़के ने चाकू अड़ा दिया तभी दूसरा लड़के ने उसके पेंट के दोनों जेबों में हाथ डालकर पीेछे के जेब से 12 हजार 300 रूपये तथा पेंट के सामने के जेब से उसका एमआई रेडमी नोट 7 कम्पनी का मोबाइल कीमत लगभग 6 हजार रूपये का निकाल लिया और दोनों पाटन वाईपास की ओर भाग गयें। रिपोर्ट पर धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर पतासाजी करते हुये मुखबिर से सूचना मिली कि अंधमूक बाईपास तरफ 2 लडके एक मोटर सायकिल में बैठकर घूम रहे हैं जो 2 दिन पहले किसी से रूपये छीनने की बात कर रहे थे, सूचना पर बताये हुलिये के दो युवकों को घेराबंदी कर पकडा गया, पूछताछ पर अपना नाम प्रदीप तिवारी पिता हल्के तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी कछपुरा ब्रिज के नीचे लार्डगंज एवं राजा उर्फ आसिफ पिता शेख फरीद उम्र 29 वर्ष निवासी छोटी बजरिया गढा बताये, दोनों को अभिरक्षा मे लेकर थाने लाया गया एवं सघन पूछताछ की गयी तो दोनों ने बहदन पुल के पास जा रहे एक व्यक्ति से नगदी रूपये एवं मोबाईल छीनना स्वीकार किये। आरोपि की निशादेही पर छीने हुये रूपयों में से 7 हजार रूपये नगद एवं 1 मोबाईल तथा घटना मे प्रयुक्त चाकू एवं मोटर सायकिल जप्त करतेे हुये आरोपियो को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया है।



