त्यौहार के दौरान नगर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने प्रशासनिक अमले का नगर भ्रमण
जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता मझौली। आज मझौली नगर परिषद का प्रशासनिक अमला एवं मझौली थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ के साथ में के नगर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया गया जहां पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है तथा नगर परिषद के द्वारा मुनादी भी की गई की नगर मझौली के अंदर जितने भी रास्ते हैं वहां पर किसी प्रकार का अतिक्रमण ना रहे तथा जिन व्यक्तियों के रोड में रेत गिट्टी मटेरियल पड़ा हुआ है वह रास्ते से हटा लें जिससे कि आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो नगर में साफ सफाई व्यवस्था रखी जाए किसी भी प्रकार से आम जनता को परेशानी ना उठानी पड़े नवरात्रि त्यौहार को देखते हुए उपस्थित अधिकारी के द्वारा नगर का भ्रमण कर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए भ्रमण के दौरान प्रमुख रुप से उपस्थित रहे थाना प्रभारी शिवराज सिंह, बलराम तिवारी, नगर परिषद उपयंत्री, अमित बघेल,लछ्मी नारायण राजपूत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे



