खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

गरीबों को मुफ्त कानूनी सलाह की जानकारी देने पहुंचे मान अपर जिला न्यायाधीश

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता कुम्ही सतधारा। निशुल्क विधिक सेवा,विधिक सहायता,कानूनी सलाह पर चर्चा करने कमजोर व असहाय लोगों के बीच जानकारी देने अपर जिला न्यायाधीश विक्रम सिंह द्वितीय एडीजे सिहोरा और संतोष कुमार कोल तृतीय एडीजे सिहोरा इन दो मजिस्ट्रेट अपने कुछ एडवोकेटों के साथ अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर में शामिल होने पहुंचे । यह कार्यक्रम माननीय उच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के मार्गदर्शन पर , शासकीय माध्यमिक शाला रमखिरिया परिसर में अमृत महोत्सव कार्यकृम 7 अक्टूबर को आयोजित किया गया । विधिक साक्षरता कार्यक्रम में अपर जिला न्यायाधीशों ने आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों को अपने स्वयं के लिए न्याय मांगने,निशुल्क विधिक सेवाएं ,और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया ।अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंत में शासकीय माध्यमिक शाला परिसर पर वृक्षारोपण कार्य किया गया । साक्षरता कार्यक्रम में जनपद सदस्य शिव कुमार लोधी, प्रधानाध्यापक स्मिता परोहा,रवि शंकर बाल्मिक ,एडवोकेट अभिषेक पाठक ,एडवोकेट दिलावर सिद्धिक, एडवोकेट उत्तम सोनी , एडवोकेट सौरभ तिवारी , पीएलवी श्रीराम रजक,राजेश पटेल,संजीव श्रीवास आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page