खमरिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त तस्करो पर पुलिस कार्यवाही से मंचा हड़कंप:दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में

खमरिया थाना प्रभारी सुश्री निरूपा पाण्डे से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति खेरमाई मंदिर के पीछे वेस्टलेण्ड खमरिया में झाड़ियों के पास अवैध रूप से शराब बना रहे हैं। सूचना पर दबिश दी गयी जहां 2 व्यक्ति अवैध रूप से शराब बनाने के उपकरण गैस भट्टी एव एक सफेद रंग की बोरी रखे हुये 2 प्लास्टिक के केन लिये दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपने नाम करन सोनकर उम्र 34 वर्ष एवं विस्शू कश्यप उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी सत्यम टावर के पास नरसिंह नगर रांझी बताये करन सोनकर से काले रंग की प्लास्टिक केन में लगभग 30 लीटर कच्ची शराब एवं सफेद रंग की बोरी में रखा 25 किलो गुड़ जो शराब बनाने के उपयोग में आता हैं। विस्शू कश्यप से एक काले रंग की प्लास्टिक की केन में लगभग 30 लीटर कच्ची शराब एवं एक गैस भट्टी मय रेग्युलेट के जप्त करते हुये 16 ड्रमों में भरा हुआ लगभग 3200 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट करते हुये आरोपी करन सोनकर एवं विस्शू कश्यप के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। कच्ची शराब के तस्कर को रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी सुश्री निरूपा पाण्डे के मार्गदर्शन में,सहायक उप निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक अजय झारिया, प्रधान आरक्षक विमल यादव,आरक्षक आकाश, गौरव एवं चालक आरक्षक अजय मरावी की सराहनीय भूमिका रही।



