अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

एनएच 30 पर बेलगाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी मोटरसाइकिल सवार को टक्कर,महिला की घटना स्थल पर ही मौत

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। नेशनल हाईवे 30 जबलपुर कटनी मार्ग पर शनिवार करीब 11:15 बजे के लगभग खितौला मोड़ पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में लेते हुए महिला समेत मोटरसाइकिल को 10 मीटर तक घसीटते ले गया। भारी वाहन के चक्के में फंसने से महिला की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।वहीं मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मोटरसाइकिल में सवार 10 साल की बच्ची दर्दनाक हादसे में बाल-बाल बच गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। खितौला थाना प्रभारी जे मसराम ने बताया कि शक्ति रजक (18) वर्ष निवासी बुधवारा तहसील बहोरीबंद अपनी मामी काजल रजक 40 वर्ष और बहन आशी रजक 10 वर्ष को लेकर खितौला से मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी20 एन टी 9181 बुधवारा जा रहा था। वह जैसे ही मोटरसाइकिल को नेशनल हाईवे 30 खितौला मोड़ के पास पहुंचा। और रोड पार करने के वह जैसे ही कटनी साइड जाने लगा उसी समय जबलपुर तरफ से आ रहे किसी तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटित हुई घटना में महिला की अंतड़िया बाहर आ गई।10 मीटर तक घिसटी।इस दौरान लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल को चपेट में लेने के बाद तेज रफ्तार भारी वाहन तकरीब 10 मीटर तक अपने साथ मोटरसाइकिल को घसीट कर ले गया। दर्दनाक हादसे में भारी वाहन की चपेट में आकर महिला काजल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि महिला की अंतड़िया तक बाहर आ गई। वही मोटरसाइकिल चला रहे शक्ति के सीने हाथ पैर और सिर में गंभीर चोटें आई है बीच में बैठी 10 साल की आशी इतने बड़े हादसे में बाल बाल बचबच गई उसके शरीर में खरोच तक नहीं आई। घायल जबलपुर रेफर किया गया। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शक्ति को तत्काल इलाज के लिए पहले सिहोरा सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जबलपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए तेज रफ्तार भारी वाहन की तलाश शुरू कर दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page