खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

“पाटन” नमोः उपवन में पीएम मोदी के 71 जन्मदिन पर लगये गये छायादार पौधे बूँद बूँद पानी को तरसे

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता पाटन। में तो दर्पण हूँ जो देखा वह सच आप तक पहुंचाने की कोशिश की हैं। यदि इस खबर से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो क्षमा प्रार्थी हूँ,

लेकिन सच यही है। जबलपुर जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र में विगत दिनों देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वे जन्म दिवस के अवसर पर पूरे देश में भाजापा के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था उसी क्रम में पाटन मझौली विधानसभा से विधायक अजय विश्नोई एवं भाजापा जनप्रतिनिधि द्वारा पं दीन दयाल उपाध्याय स्टेडियम पाटन में पीएम श्री मोदी के 71 वे जन्मदिन पर,स्टेडियम ग्राउंड में 71 छायादार वृक्षों को विधायक श्री विश्नोई के मार्गदर्शन में प्रशासन एवं भाजपा जनप्रतिनिधियों द्वारा पेड़ लगाए गए थे जिसकी थीम थी,”नमो उपवन” जिसमें अगल अलग समय पर विधायक श्री विश्नोई की उपस्थिति में पाटन,कटंगी,मझौली में वृक्षारोपण किया गया था एवं कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु ड्रोन कैमरे से वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 जन्मदिन पर पाटन विधायक अजय विश्नोई के साथ पार्टी के कार्यकताओ के द्वारा भव स्तर पर कार्यक्रम किया गया। स्थानीय भाजापा कार्यकर्ता की उपस्थिति में 71 पौधों को लगा कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन बड़ी धूम धाम से मनाया गया था। ये बड़ी चिंता की बात है। अब नमो उपवन में लगाये गए पौधों की हालत सूखे छुहारे के समान दिखाई देने लगीं हैं। पौधों को न पानी नसीब हो रहा है। न उसकी देख रेख करने वाला समर्पित कार्यकर्ता अब यह जरूरी नही है हर समय विधायक श्री विश्नोई नमो उपवन मैं आकर उनके मार्गदर्शन में पेड़ों को पानी मिले हम यह बात अच्छे से जानते हैं यदि वे अपने कार्यकर्ता को निर्देश देगे तो पाटन उपवन का एक भी पेड़ सूख नही सकता हैं। आज पाटन उपवन में लगाये गए पौधों को बूंद बूंद पानी के कारण सूखते हम देख रहे हैं। जल्द ही अगर इनकी देख रेख नही हुई तो बाकी के बचें पौधे भी सूख जायेंगे। पाटन के क्षेत्रीय नागरिकों ने ये अपील की है। जिस प्रकार से जनता के टैक्स का पैसा खर्च कर राजनेता अपना काम निकाल लेते हैं और फोटो खिंचवा कर कार्यक्रम सफल बना लेते हैं। जबकि क्षेत्रीय विधायक की निगरानी में पौधा लगाने का कार्य किया गया था। उसके बाद भी इस प्रकार की लापरवाही नजर आ रही हैं ये बड़ी शर्म की बात हैं। जब इस संबंध में पाटन विधायक से संवाददाता ने बात करने की एवं उनका वर्जन लेने की कोशिश की तो विधायक श्री विश्नोई से बात नही हो सकी खैर जाने दीजिये विधायक जी सिर्फ अपने कार्य कर्ता से बात करते हैं। आम लोगों से नहीं, पाटन क्षेत्र की जनता की अपील है, स्टेडियम के बाजू में छात्रावास है। वहाँ पर बोरिंग की व्यवस्था है,वहां से नमो उपवन के वृक्षों लिए पानी लिया जा सकता है जो पेड़ हरे भरे हैं। उनको पानी देकर बचाया जा सकता है आपकी पहल की प्रतीक्षा में पाटन नगर की जनता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page