जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मां चंडी धाम, बादशाह हलवाई का प्रसिद्धि मंदिर

जबलपुर दर्पण। सदियो पुरानी चंडी माता बादशाह हलवाई मंदिर पोलीपाथर मे विराजमान है, हजारो श्रृध्दालुओ की आस्था और विश्वास मंदिर से जुडा है। ग्वारीघाट क्षेत्र का रावण दहन चंडी धाम मे होता है। दीपावली की ग्यारस मे मध्यप्रदेश का सबसे बडा मडई मेला भरता है । जिसमे जबलपुर शहर के आसपास का जन समुदाय उमडता है। पं रामेश्वर प्रसाद शर्मा जी महाराज बताते मंदिर का जीर्णोद्धार 1999 मे हुआ, हर नवरात्र, दीपावली पर महापूजा और प्रतिदिन ब्रम्ह मुहूर्त से मंगला दर्शन, श्रृंगार, आरती संध्याकाल मे शयन आरती होती है। नवरात्र पर्व संध्याकाल मे महाआरती पूजन अर्चन हो रहा है। श्री चण्डी धाम पोलीपाथर मे श्री सुदर्शन पटेल जी, दिनेश चौधरी, भगवान दीन चौधरी, हुकुम चौधरी, शंकर काछी, अजय सूर्यवंशी, राजेन्द्र सूर्यवंशी, राजेन्द्र चौधरी, शिवा चौधरी, मुननु तिवारी एवं पंडित सचिन उपाध्याय मंदिर मे सेवा करते है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page