डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

समनापुर दुकान की शराब को डिंडोरी में खपाने के फिराक में थे माफिया

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले भर के चिन्हित शराब दुकानों के अलावा भी शराब माफिया गांव-गांवों से शराब बिक्री करवा रहे हैं, जिसे रोकने प्रशासनिक अमला खानापूर्ति तक सीमित है। गौरतलब है कि शराब माफिया दिन-रात धड़ल्ले से शराब की खेप चिन्हित ठिकानों तक पहुंचाते नजर आ रहे हैं। इसी तत्परता में शराब माफिया समनापुर शराब दुकान कि शराब को डिंडोरी में लाकर खपाने की फिराक में थे, तभी खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपियों को धर दबोचा। मिली जानकारी के अनुसार डिंडोरी जिले के छांटा ग्राम में मोटरसाइकिल से अवैध शराब की खेप पकड़ने में कोतवाली पुलिस डिंडोरी को सफलता हासिल हुई। कोतवाली प्रभारी सीके सिरामे के निर्देशानुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर मोटरसाइकिल से शराब की अवैध परिवहन करते दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। बताया गया कि आरोपी नारायण रैकवार और उसके साथी विक्की को टू व्हीलर वाहन से वाहन क्रमांक एमपी 52 एमए 7800 से अवैध शराब लेकर आ रहे थे, जहां से पुलिस द्वारा घेराबंदी कर लगभग 19800 कीमत की शराब की जब्ती कर कार्यवाही की जा रही है। आरोप है कि लगातार डिंडोरी जिले में अवैध शराब की छोटी खेपपकड़ी जा रही है, लेकिन बड़ी कार्यवाही शराब माफियाओं के खिलाफ नहीं हो रही, जिससे शराब माफियाओं के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। लोगों ने जिले में चल रहे अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page