एलआईसी अभिकर्ता ने मंदिर निर्माण कार्य के लिए किया दान

राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा जुटाई जा रही है सहायता राशि
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बनने वाली भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए कार्यकर्ताओं सहित संगठनों के लोगों द्वारा गांव गांव के घर घर जाकर सहायता राशि जुटाई जा रही है। इसी क्रम में जिले के डिंडोरी निवासी एलआईसी अभिकर्ता कृष्ण कुमार चंदेल ने राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए ₹51000 की राशि दान के रूप में दिए गए हैं। गौरतलब है कि जिले के लोग राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए राशि देने में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, गांव गांव से मंदिर निर्माण कार्य के लिए सहायता राशि जुटाई जा रही है, विभिन्न वर्गों के लोग मंदिर निर्माण कार्य के लिए दान देने आंगे आ रहे हैं।



