अतिथि शिक्षकों की भविष्य सुनिश्चित करें मध्य प्रदेश सरकार

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले भर में वर्षों से कार्यरत्त अतिथि शिक्षकों ने अपनी भविष्य सुनिश्चित करने की मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा है। बताया गया कि अतिथि विद्वानों की भविष्य सुनिश्चित करने पर सरकार कोई विचार नहीं कर रहा, जिससे अतिथि शिक्षक भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि लंबे समय से अतिथि शिक्षकों के द्वारा सरकार से नियमितीकरण करने की मांग की जा रही है, पर सरकार इस पर कोई विचार अब तक नहीं कर रहा। भविष्य के लिए मांगों को सुनिश्चित करने के लिए अतिथि शिक्षक पहले तो रूपरेखा तैयार की फिर जिला कलेक्ट्रेट में जाकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। जानकारी में बताया गया कि जिला अतिथि शिक्षक संघ डिंडोरी व प्रदेश संगठन के नेतृत्व में कल मंगलवार को माननीय राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि मध्य प्रदेश सरकार पूर्व में की गई शिक्षक भर्ती परीक्षा की जांच करे तथा मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को ही रोजगार देते हुए, अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित किया जाए। ज्ञापन के दौरान क्षेत्रीय विधायक ओमकार मरकाम, आम आदमी पार्टी की जिला अध्यक्ष अमर सिंह मार्को, अतिथि शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह ठाकुर, नीरज बिल्थरे, अमित कुमार कुंजाम, ज्ञानचंद हरदहा, वीरेंद्र शास्त्री, जगमोहन तिवारी, ओम प्रकाश ठाकुर सहित अन्य दर्जनों अतिथि शिक्षक मौजूद रहे।



