अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बरगी पुलिस की अवैध शराब तस्करो पर बड़ी कार्यवाही, दो शराब तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े,फरार आरोपी की सरगर्मी दे तलाश जारी

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। बरगी थाना प्रभारी रितेश पाण्डे से मिली जानकारी अनुसार, पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली की अयशर कंपनी के मिनी ट्रक क्र MP19-GA-4606 में लखनादौन की तरफ से जबलपुर काफी मात्रा में अवैध शराब लोड कर बिक्री करने लायी जा रही है। ट्रक के अंदर शराब की पेटियों को धान की भूंसी की बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया है। दो कारे ट्रक के आगे-पीछे चल रही है। रास्ते में पुलिस की रैकी करते हुए,ग्राम सुकरी तिराहा के पास नेशनल हाइवे रोड़ पर स्टॉपर लगाकर घेराबंदी की गयी। सुबह लगभग 04.00 बजे मुखबीर के बताये नंबर के मिनी आयशर ट्रक एवं आगे-पीछे 02 सफेद रंग की कार आती दिखी। दोनों कारो एवं मिनी आयशर ट्रक को रोका गया जिसमें दोनो कार के चालक कार को वापस मोड़कर तेजी से भाग गये। ट्रक चालक ने भी ट्रक को मोड़ने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर रोका गया। ट्रक में चालक के अलावा एक व्यक्ति बैठा हुआ मिला जिसने अपना नाम अमित पोरिया थाना घमापुर एवं ट्रक में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अश्वनी पटेल ,गौर थाना बरेला का रहने वाला बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर जूट की खाकी रंग की बोरिया जिसमें धान की भूंसी के नीचे शराब की पेटियां मिली जिसकी कीमत 12 लाख 30 हजार रूपए के आस पास होगी उक्त शराब के परिवहन के संबंध में पकड़े गये उपरोक्त दोनों आरोपियों के द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किये गये दोनों को मय शराब के वाहन सहित थाना बरगी लाया गया एंवं कार में सवार भागने वालों के नाम पता पूछे गये तो दोनों ने भागने वालों के नाम छोटू माली मोन्टी हर्षित यादव हर्षित पटेल बताते हुए उक्त शराब चारों के द्वारा लखनादौन के आगे से लोड़ करवाना बताया।आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है। आरोपियों के द्वारा उक्त शराब कहां से और कैसे प्राप्त की इस संबंध में पूछताछ की जा रही हैै।

अंग्रेजी शराब के साथ तस्करो को रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी बरगी रितेश पाण्डे, सउनि. रवि सिंह परिहार, आरक्षक अनिल सनोडिया, इन्द्र कुमार विश्वास, बसंत मेहरा, अनुज बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page