प्राध्यापक संघ ने सौपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ के संभागीय अध्यक्ष प्रो. अरुण शुक्ल ने बताया कि उनके संघ के संज्ञान में लाया गया है कि जबलपुर संभाग के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालयों से सेवानिवृत्त हुये प्राध्यापको की पेंषन एवं अन्य देयकों के भुगतान समय सीमा पर नही हो रहा है। जबलपुर संभाग के कई शासकीय महाविद्यालयों से साथी प्राध्यापक सेवानिवृत्त हुये है उनके पेंशन प्रकरण दो-दो-तीन-तीन महीने से तैयार नही हो रहे है। महाविद्यालयों की लापरवाही के कारण सेवानिवृत्त प्राध्यापकों को महाविद्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे है और आज दिनांक तक संबंधित प्राध्यापकों का न ही पीपीओ जारी हुआ है और न ही अन्य देयकों का भुगतान हुआ है।
उक्त मॉंगो को लेकर प्रांतीय षासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ के संभागीय अध्यक्ष प्रो. अरुण शुक्ल ने अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा विभाग, जबलपुर संभाग, जबलपुर को ज्ञापन सौंपा। प्रो. अरुण शुक्ल ने बताया कि म.प्र.षासन का स्पष्ट निर्देश है कि सेवानिवृत्ति दिनांक पर ही सेवानिवृत्त प्राध्यापक का पीपीओ जारी किया जाये एवं अन्य देयकों का भी भुगतान किया जाये।
श्रीमती डॉ.संतोष जाटव, अतिरिक्त संचालक ने कहा कि प्राध्यापकों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जायेगा एवं संबंधितों द्वारा भुगतान हेतु कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष डॉ.टी.आर.नायडू, डॉ. पवन तिवारी, डॉ. हेमंत तनकंपन, डॉ. ज्योति जुनगरे आदि उपस्थित रहें।



