अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पहले वीडियो बनाया, फिर पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या, डाक्टर एवं भाजपा नेता को बताया मौत का जिम्मेदार,आत्महत्या से पहले दोषियों को सज़ा दिलाने की लगाई गुहार

 

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। रांझी थाने के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पार्षद के भतीजे की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है 13 अक्टूबर की शाम को एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हड़कंप मचा गया दरअसल वीडियो युवक द्वारा आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो में खुद, आत्महत्या करने वाले युवक को देखा एवं सुना जा रहा है। में आत्महत्या से पहले ये वीडियो बना रहा हूँ। वीडियो में इन पर लगाये आरोप,एक डाक्टर, क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता सहित अन्य पर परेशान करने का आरोप लगाया है। युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का कारण, दुकान किरायेदारों का झगड़ा है। घर में पंखे से फंदा लगाकर मस्ताना चौक निवासी सौरभ साहू पिता दिनेश साहू 40 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सौरभ ने आत्महत्या क्यों की है, इसकी संपूर्ण जांच की जा रही है। परिजनों एवं सौरभ के रिश्तेदारों ने प्राथमिक पूछताछ में बताया है कि मंगलवार रात कुछ लोग सौरभ के घर पहुंचे थे। घर पहुंचने वाले लोगों ने सौरभ के साथ मारपीट की थी। विवाद दुकान को लेकर ही था। झगड़ा शांत होने के बाद सौरभ ने शर्मिदंगी के चलते आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में मारपीट करने सहित प्रताड़ित करने वालों के नाम का उल्लेख किया गया है। निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। क्योंकि मामला सत्तापक्ष से संबंधित है सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। शीघ्र ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page