खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
विधायक अजय विश्नोई द्वारा पाटन नगर के दुर्गा पंडालों में जाकर माँ जगत जननी का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया

जबलपुर जिले के पाटन तहशील में नवरात्रि के पावन अवसर पर नमामि दुर्गा उत्सव समिति चौधरी मोहल्ला के द्वारा महाआरती का आयोजन किया गया था जिसमें विधायक अजय विश्नोई एवं राजकुमार सिंह ठाकुर,मंडल अध्यक्ष पाटन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आचार्य जोगेंद्र सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र यादव भाजपा नेता एवं समाजसेवी बलराम यादव सम्मिलित हुए आज की महाआरती के आयोजन में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पाटन विधायक अजय विश्नोई ने मां की आरती कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की एवं पाटन नगर के अन्य दुर्गा पंडालों में जाकर माँ जगत जननी का पूजन,अर्चन कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।



