खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
पाटन नगर के युवाओ का जत्था पैदल मैहर धाम से नगर आगमन पर भव्य स्वागत

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता पाटन। जबलपुर जिले की पाटन तहशील के युवाओ का जत्था प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नवरात्रि के पावन अवसर पर जगत जननी मां दुर्गा की आराधना करते हुए एवं देश प्रदेश एवं पाटन नगर की खुशहाली के लिए युवाओं की टोली पाटन नगर से पैदल मैहर शारदा धाम पहुंच कर मां का पूजन अर्चन कर पंचमी के दिन वापिस पाटन नगर में प्रवेश किया, युवाओं के आगमन के उपलक्ष में एसडीओपी पुलिस, देवी सिंह पाटन थाना प्रभारी इकबाल खान नगर के समाजसेवी एवं भाजापा नेता बलराम यादव के द्वारा युवाओं के माथे पर मां शारदा की चुनरी बांधकर सभी युवाओं का सम्मान कर स्वागत किया गया



