दशगात्र कार्यक्रम के लिए बजरंग मंदिर समिति कार्यकर्ताओं ने की सहायता

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला मुख्यालय के मंडला बस स्टैंड में पिछले हफ्ते एक नाबालिक लड़की के संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी, लेकिन मृतिका की मृत्यु किन कारणों से हुई इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। फिलहाल अब तेरहीं ही कार्यक्रम के लिए बजरंग मंदिर समिति के सदस्यों ने पीड़ित परिवार के लिए 50 किलो चावल, 5 किलो दाल व हल्दी, मिर्च, नमक आदि की व्यवस्था करवाई है, ताकि पीड़ित परिवार को दशगात्र कार्यक्रम के दौरान पीड़ित परिवार को परेशान ना होना पड़े। गौरतलब है कि बजरंग मंदिर पुरानी डिंडोरी के सदस्यों द्वारा सामाजिक सरोकार, जनसेवा, असहायों की मदद करने में हमेशा तत्परता दिखाते हैं, जिसकी लोग सराहना कर रहे हैं। बताया गया कि पीड़ित परिवार की माली हालत ठीक नहीं है, जिससे पीड़ित परिवार परेशान और चिंतित नजर आ रहा था, लेकिन कुछ सहायता मिलने से पीड़ित परिवार को राहत मिली है।



