सिंनगौरी ग्राम में नवमी पर्व पर जवारे विसर्जन में सम्मलित हुए ग्रामीण

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता पाटन। जबलपुर जिले के पाटन तहशील के अंतर्गत आने वाले गाँव सिंनगौरी में ठाकुर विक्रम सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष, जनपद पंचायत पाटन के निज निवास में कई वर्षों से, नवरात्रि के पावन पर्व पर जवारे की स्थापना की जाती रही है। ठा परिवार के द्वारा ही ग्राम से कुछ ही दूरी पर बंजारी माता के मंदिर का निर्माण करवाया गया था। बंजारी माता मंदिर में दूर दूर से भक्त माता के दर्शन करने आते हैं। नवमी पर्व पर जवारे के विसर्जन विधि विधान से पूजन-अर्चन कर बड़ी धूमधाम से गाजे बाजे के साथ किया गया। जिसमें ठा.भगवान सिंह, ठा.मनोहर सिंह,ठा.अनु सिंह,ठा.मेघराज सिंह,ठा.यशराज़ सिंह,महेंद्र व्योहोरे,नीरज पाण्डे,रवि जैन एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में सिंनगौरी से बंजारी माता मंदिर में पूजन कर जवारो को विसर्जन कुंड में विसर्जित किया गया। विसर्जन कार्यक्रम में पूरे सिंनगौरी ग्राम एवं आस पास के ग्रामीण ने अपनी उपस्थिति के साथ माँ जगत जननी के जवारे विसर्जित किये।



