खबर प्रकाशन के बाद हटाया गया नशीला पान ठेला

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल के ठीक बगल में ही एक पान ठेला से नशीला गुटखा की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही थी। मामले को लेकर दैनिक जबलपुर दर्पण अखबार ने पिछले अंक में लंबे समय से हो रहे संचालन पर नहीं लग पा रही रोक शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले को लेकर संज्ञान में लेते हुए जिम्मेदारों द्वारा अवैध नशीला पान ठेला को हटाने की पहल की गई है, जिसके बाद लोगों ने दैनिक जबलपुर दर्पण अखबार व विभागीय अमला की तारीफ की है। गौरतलब है कि शासकीय अस्पतालों से 200 मीटर दूर के एरिया में ही नशीला राजश्री, गुटका पाउच की बिक्री करने के निर्देश हैं, लेकिन जिला मुख्यालय में नियमों को ना मानकर एक पान ठेला लंबे समय से संचालन हो रहा था। फिलहाल विभागीय अमले की पहल के बाद पान ठेले का अवैध संचालन को बंद करवा दिया गया है।



