डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

₹116 के पार पहुंचा डिंडोरी जिले में पेट्रोल दाम

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। देशभर में लगातार पेट्रोल, डीजल सहित घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। लगातार बढ़ती हुई रसोई गैस की महंगाई व पेट्रोल डीजल के दामों से लोगों की बजट बिगड़ गई है। गौरतलब है कि लगातार पेट्रोलियम के बढ़ते दामों से लोगों की बेचैनी बड़ी हुई है, जिला मुख्यालय मैं कल सोमवार को ₹116 के पार पेट्रोल का कीमत पहुंच गया। सूत्रों की मानें तो आने वाले समय में पेट्रोलियम के दाम और भी ज्यादा बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। गौरतलब है कि सरकार महंगाई की दरों को कम करने में नाकाम है, जिससे लोगों को आर्थिक तंगी भी झेलनी पड़ रही है। बताया गया कि विपक्षी दलों के द्वारा भी आए दिन ज्ञापन के माध्यम से बढ़ी कीमतों को कम करने की मांग की जा चुकी है, बावजूद शासन प्रशासन अब तक इस पर कोई पहल नहीं कर पा रहा। लगातार बढ़ते पेट्रोल डीजल की कीमतों से सरकार के खिलाफ लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page