विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मनाई वाल्मीकि जी की जयंती

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले भर मैं कल बुधवार को महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती धूमधाम से मनाया गया। बताया गया कि कल बुधवार को महा ऋषि वाल्मीकि जयंती पर्व के दौरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के एक निजी मकान में कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया गया। जन्म उत्सव कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष इंदीवर कटारे, जिला उपाध्यक्ष हरिहर पराशर सहित अन्य संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान श्री वाल्मीकी जी के छायाचित्र में माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करने के उपरांत जीवनी पर वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला गया। गौरतलब है कि श्री वाल्मीकि भौगोलिक अर्थशास्त्री थे, उन्हें भौगोलिकता के ज्ञाता भी कहा जाता रहा है। आज उन्हीं की देन है कि देश में सामाजिक समरसता बनी हुई है, वर्षों पहले देश को नई दिशा की ओर ले जाने में अपना विशेष योगदान दिया है।



