डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

समनापुर में बीच बाजार मंदिर के पास ही लम्बे समय से बिक रही अंग्रेजी शराब

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर मैं शराब ठेकेदार मनमानी करते हुए बीच बाजार व मंदिर के पास ही शराब दुकान का संचालन लम्बे समय से करवाया रहा है, शराब दुकान को बंद करवाने प्रशासन नकाम ही नजर आ रहा है। आरोप है कि शराब ठेकेदार के सामने शासन प्रशासन के सारे नियम कानून धरे के धरे रह जा रहे हैं। क्षेत्र में शराब ठेकेदार का बोलबाला इतना है कि अवैध दुकान संचालक पर रोक लगाने कोई ठोस पहल नहीं कर रहे। गौरतलब है कि दुकान का संचालन बंद करवाने क्षेत्र के समाजसेवी, जनप्रतिनिधि सहित व्यापारियों के द्वारा कई बार शासन प्रशासन से दुकान हटवाने की मांग कर चुके हैं, बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। विभागीय अमला भी इस अवैध शराब दुकान को हटवाने की दिशा में कोई सार्थक कदम नहीं उठा रहा, यही कारण रहा कि वर्षों से आज तक दुकान का संचालन होता रहा। आरोप है कि शराब ठेकेदार के सामने आबकारी विभाग के सारे नियम कानून धरे के धरे रह जा रहे हैं, जहां नियमों को ना मानकर शराब ठेकेदार मनमानी कर रहा है। घनी आबादी क्षेत्र व बीच बाजार साथ ही पास में आस्था का केंद्र देवी मंदिर स्थित है, बावजूद शराब दुकान को हटवाने में प्रशासनिक अमला कोई पहल कर रहा। बताया गया कि विभागीय अमला जान कर भी अंजान बना हुआ है, जबकि अवैध शराब की बिक्री से रहवासियों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

 शिकायत के बाद भी दुकान को हटवाने नहीं हो रही कार्रवाई :-  समनापुर शराब दुकान का संचालन आबकारी विभाग के नियमों के अनुसार नहीं हो रहा। लंबे समय से हो रहे अवैध शराब संचालन पर रोक लगाने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीण, जन प्रतिनिधि, समाजसेवियों सहित व्यापारियों ने मामले को लेकर शिकायत पत्र कई बार सौंप चूकें हैं, लेकिन ठोस कार्यवाही अभी तक नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घनी आबादी क्षेत्र मैं शराब दुकान होने से असामाजिक लोगों से डर बना रहता है, मंदिर के पास दुकान होने के चलते लोगों की आस्था पर ठेस पहुंच रही है। बताया गया कि बीच बाजार शराब दुकान होने से स्थानीय व्यापारी भी खासा परेशान है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों सहित जन प्रतिनिधि कई बार दुकान हटाने की मांग कर चुके हैं, बावजूद शराब दुकान को हटवाने में विभागीय अमला नाकाम है। मामले को लेकर लोगों ने सवाल उठाते हुए जल्द से जल्द शराब दुकान को हटवाने की मांग की है, ताकि परेशानी से निजात मिल सके। सूत्रों की माने तो शराब दुकान से ही रात के समय चोरी-छिपे गांव गांवों तक शराब की खेप माफियाओं द्वारा पहुंचाए जा रहे हैं, जिसे रोकने लंबे समय बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page