डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

समनापुर मंडल अध्यक्ष हेम सिंह राजपूत के अगुवाई में की गई साफ-सफाई

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के समनापुर जनपद में स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ-सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम आदित्य सिंह जिला युवा अधिकारी एवं अवध राज बिलैया महानिदेशक प्रतिनिधि के मार्गदर्शन में विकासखंड समनापुर के मंगल भवन मे मंडल अध्यक्ष हेम सिंह भारतीय जनता पार्टी मंडल समनापुर की मौजूदगी में आयोजित किया गया। स्वच्छता और सफाई अभियान पर प्रकाश डालते हुए श्री राजपूत ने कहा कि आज हम युवाओं को जागरूक होने की जरूरत है। हमारे देश में प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का एक सपना है, स्वच्छ भारत अभियान जिससे हम आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा दे सकें। स्वच्छ भारत मिशन के तहत डिंडोरी जिले को स्वच्छता में प्रदेश स्तर पर लाने का प्रयास होगा। जय सिंह राजपूत वरिष्ठ कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी समनापुर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना निश्चित ही साकार होगा, गांव घर गली सब स्वस्थ होंगे।

गांधी के सपनों को साकार करने में कार्यकर्ता बनें सहायक :- बताया गया कि प्रधानमंत्री ने गांधी के सपनों को साकार करने के लिए यह मुहिम पूरे देश में चलाई जा रही है, जो आज समनापुर में मंगल भवन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गांव वाली मोहल्ला को हम साफ और स्वच्छ रखेंगे, जिससे हमारे आने वाली पीढ़ी हमारे ही किए गए मार्गदर्शन पर चले। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत का निर्माण करना है, आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण में अपना जीवन व्यतीत करने की प्रेरणा मिलेगी। स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हेम सिंह राजपूत, जय सिंह राजपूत, जय सिंह सरैया, महामंत्री समनापुर अशोक संत, कमल बती अध्यक्ष सीएलएफ मातृशक्ति, कामता प्रसाद युवा मोर्चा समनापुर, मनमोहन ठाकुर, विक्रम सिंह ठाकुर, संतोष पाठक, अमर सिंह मरकाम, सब इंस्पेक्टर समनापुर देवेंद्र वर्मा रामकुमार मौहारी एनवाईवी नेहरू युवा केंद्र समनापुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page