अतिक्रमण हटवाने की शिकायत करने पर अनावेदक दे रहे धमकी

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकर्रामठ गांव के बाजार टोला से अतिक्रमण हटाने की शिकायत करने पर अनावेदकों द्वारा आवेदक को जान से मारने की धमकी, गाली गलौज करने व क़ानूनी मामले में फंसाने की धमकी लगातार अनावेदकों द्वारा दिया जा रहा है। मामले के बाद धमकी से परेशान शिकायत कर्ता यशपाल राठौर ने एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी को शिकायत पत्र सौंपकर जांच कराने की मांग की गई है। शिकायत में उल्लेख किया कि बहू उपयोगी बाजार टोला में कुछ कथित अतिक्रमणकारियों का कब्जा है, जहां लगातार बेतहाशा अतिक्रमण करने का सिलसिला अभी तक जारी है। गौरतलब है कि मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से कई बार अतिक्रमण हटाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन इस ओर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। बताया गया कि बजार टोला से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर आवेदक यशपाल राठौर ने कुछ दिनों पहले ही शिकायत की थी, लेकिन अब लगातार आवेदक को कानूनी मामलों में फंसाने की धमकी मिल रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई दफा बाजार टोला से अतिक्रमण हटाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारीयों की नाकामियों के चलते शिकायत के बाद भी अतिक्रमण हटाने की कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिससे बेसकिमती बहू उपयोगी शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण करने का सिलसिला लगातार जारी है। स्थानीय लोगों ने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस कदम उठाकर कार्यवाही करने की मांग की जा रही है, ताकि लंबे समय से बनी समस्या से ग्रामीणों को निजात मिल सके।



