कटंगी में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के ऊपर जलते हुये पटाखे फेंकने एवं पथराव करने वाले 20 उपद्रवी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण कटंगी नगर संवाददाता। कटंगी थान से मिली जानकारी अनुसा राजस्व निरीक्षक ने लिखित शिकायत दी नायब तहसीलदार के साथ ईद मिलादुन्नवी डियूटी में था शाम 4 बजे रंगरेज मोहल्ला तालाब के किनारे जहां पर डियूटी में एसडीओपी पाटन,थाना प्रभारी कटंगी पुलिस बल के साथ मौजूद थे उसी समय मुस्सु उर्फ मोहसिन खान निवासी रंगरेज मोहल्ला, जावेद निवासी मदार चौक,सादब निवासी पंचमुपरा,समीर खान,लाल दाढ़ी वाला,बल्लू मंसूरी अन्य व्यक्तियों के साथ बलवात्मक रूप से एकत्रित होकर गाली गलौज कर यह चिल्लाते हुये कि मारो-मारो हमें जुलूस नहीं निकालने दे रहे हैं आये और यातायात व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था हेतु लगाये गये स्टापर को बल पूर्वक तोड़ते हुये लगाये गये पुलिस बल के साथ धक्का मुक्की करते हुये शासकीय कार्य मे रूकावट पैदा किये और लगाये गये पुलिस बल एवं राजस्व अधिकारियों के ऊपर पथराव किये तथा लाल दाढ़ी वाले बल्लू मंसूरी ने एक बड़ा पत्थर उठाकर मारा जिससे नायब तहसीलदार के माथे पर चोट आ गयी, उपरोक्त व्यक्तियों ने बलवात्मक रूप से एकत्रित होकर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये पुलिस बल के साथ धक्का मुक्की करते हुये शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की जिसकी शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया बहुतायत संख्या में लोग जुलूस के रूप में पिकअप वाहन मे डीजे लगाकर झण्डा लेकर नारेबाजी करते हुये एवं बम फोडते हुये आये, ड्यूटी पर उपस्थित एसडीएम, नायब तहसीलदार एसडीओपी पाटन, थाना प्रभारी कटंगी सहित पुलिस बल मौजूद था सभी के सामने मुस्लिम समुदाय के लोग व्यवस्था मे लगाये हुये स्टॉपर को बल पूर्वक हटाते हुये जुलूस का धारण कर नारेबाजी करते हुये बम फटाखा फोडते हुये कटंगी मुख्य मार्ग तक आ गये।शिकायत पर मुस्तकीन, जावेद जिलानी, इम्तियाज उर्फ लालू, मुस्सू उर्फ मोहसिन, सुन्नू मुसलमान, छोटू उर्फ टीपू, बल्लू मंसूरी, साबाद , चिन्टू, समीर खान, जावेद, समीर, हाफिज सलाम, हाफिज जीसान, तथा अन्य के विरूद्ध अपराध क्र 445/21 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।पाटन एसडीओपी देवी सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी कटंगी शिवमंगल सिंह एवं क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा दबिश देते हुये आरोपी इम्तियाज, हाफिज जिसान,जावेद खान,मेहसर उर्फ छोटू उर्फ टीपू खान,मुस्तकीम उर्फ मुस्तकीन खान,मोहसिन उर्फ मुस्सू खान,सादाब,चिंटू उर्फ फाजिल खान को प्रकरण में गिरफ्तारी की गयी है।



