रेल्वे के AC यात्रियों का बड़ा अतिरिक्त लगेज

जबलपुर दर्पण/ राजेंद्र सिंह की रिपोर्ट। भारतीय रेल्वे की करोना महामारी को रोकने की अनोखी पहल,अब भारतीय रेल्वे में जो यात्री AC में सफर करना पसंद करते हैं। उनके लिये रेल्वे ने नायाब तोहफा दिया है। अब यात्रा करने वालों को पैसा तो पूरा देना होगा परंतु करोना महामारी का बहाना बना कर उन यात्रियों की सुविधाओं में रेल्वे के द्वारा कटौती की जा रही,अब रेल्वे ने यात्रियों को कम्बल तकिया,नेपकीन देना बंद कर दिया है। रेल्वे के द्वारा यात्रा के पूर्व में यात्रियों को सूचना भी नही दी जा रही है। यदि रेल्वे चाहे तो यात्रियों की टिकिट पर यह जानकारी दे सकता था। ऐसे ही एक यात्री से जब चर्चा की गई तो उनने बताया की हम जबलपुर से दिल्ली की यात्रा फस्ट Ac में कर रहे थे, एक साल बाद रेल्वे में यात्रा कर रहा हूँ हमको यह जानकारी नही थी की रेल्वे ने कम्बल तकिया देना बंद कर दिया है। जिसके कारण हमने बड़ी मुश्किल से सतना में एक परचित के द्वारा कम्बल बुलवाये है। रेल्वे को टिकिट बुकिंग के समय यात्रियों को यह जानकारी देना चाहिए जिससे यात्री अपनी व्यवस्था बनाकर चलते जब इस संबंध में संवाददाता ने आलोक रजक जनसंपर्क अधिकारी रेल्वे से बात की तो उनके द्वारा बताया गया कि :- रेल्वे के द्वारा यह जानकारी सभी समाचार पत्रों में प्रकाशित की जा चुकी है। हम यात्रियों की टिकिट या और कोई संचार के माध्यम से यह जानकारी देने में असमर्थ हैं। ऐसी घटना उन यात्रियों के साथ होती हैं जो कभी कभी यात्रा करते हैं।



