अनूपपुर दर्पणखास खबरमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कल 25 अक्टूबर को मध्यान्ह भोजन की राशि ट्रांसफर करेंगे

अनूपपुर / मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत 25 अक्टूबर को सिंगल क्लिक के माध्यम से छात्र-छात्राओ को राशि हस्तांतरण करेंगे। मुख्यमंत्री जी का लाइव उद्बोधन देखने, सुनने के प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। इसके अलावा दूरदर्शन, फेसबुक, यू-टयूब बेवकास्ट लिंक पर भी यह उद्बोधन देखा सुना जा सकेगा। मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम परिषद के राज्य समन्वयक श्री आलोक कुमार सिंह के द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हर्षल पंचोली ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवधि के 36 दिवसों की भोजन पकाने की लागत की समतुल्य राशि वन क्लिक के माध्यम से जमा की जाएगी। भोपाल के मिंटो हाल से वर्चुअल वीडियो कांफ्रेसिंग के द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से डीवीटी कार्यक्रम की तैयारी के लिए मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम परिषद के द्वारा आयोजन के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पंचोली ने बताया है कि मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सिंगल क्लिक कार्यक्रम का जिले के सभी जनपदों, ग्राम पंचायतों में निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए दिशा निर्देश भी प्रसारित किए गए हैं। यह कार्यक्रम समस्त ग्राम पंचायतों, जनपद शिक्षा केन्द्रों, संकुल केन्‍द्रों तथा ग्रामों में आयोजित किया जाएगा वहीं राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page