खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विधायक अजय विश्नोई की पाटन ग्रामीण क्षेत्र वासियों को सौगात

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता पाटन। जबलपुर जिले की पाटन विधान सभा से विधायक अजय विश्नोई अपनी विधान सभा में निवास करने वाले लोगों की एवं विधान सभा क्षेत्र में आमजन से संबंधित समस्या हो या फिर दैनिक उपयोग में आने वाली जल की समस्या हो, पाटन विधान सभा के ग्रामीण क्षेत्र में माताएं बहने कुआँ,तालाबों,हैंड पंपों से पानी भरना पड़ता था उन सभी समस्या को देखते हुए विधायक श्री विश्नोई के अथक प्रयास से यह सम्भव हो पाया है। आज विधायक श्री विश्नोई द्वारा पाटन विकासखंड के ग्राम बेनीखेड़ा बुजुर्ग, उजरोड, छेड़ी, बरोदा, मादा, सरोंद, बिलखरवा, गनयारी में 3.30 करोड़ की लागत से बनने वाली नल जल योजना का भूमि पूजन किया गया, आने वाले समय में इन ग्रामो मे निवास करने वाले सभी परिवारों को इसका लाभ मिलेगा, इस योजना को भविष्य में बनने वाली 900 करोड़ की नल जल योजना से जोड़ा जायेगा, भूमि पूजन में ग्रामीणो के अलावा ये उपस्थित रहे पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटेल,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आचार्य जागेंद्र सिंह,उदय सिंह,देवेंद्र यादव,अजय पटेल,राजकुमार सिंह आनद पल्हा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page