अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

घर मे घुसकर मारपीट एवं सुअरमार बम पटक कर दहशत फैलाने वाले फरार बदमाश पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। दिनाक 19/10/2021 को सुबह 4.43 बजे आरोपी लखन पटैल,आशीष श्रीवास ,मोन्टी शुक्ला, सुमित ठाकुर ने दीपांगी मीरचंदानी के घर मे घुसकर गालीगलौज कर सुअर मार बम पटक कर दहशत फैलायी थी। जिसमें श्रीमति दीपंगी मीरचंदानी की रिपोर्ट पर थाना रांझी मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। रांझी थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गठित टीम द्वारा तलाश करते हुये आरोपी लखन पटैल तथा मोन्टी शुक्ला उर्फ रोहित को शोभपुर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया पकड़े गये आरोपी लखन पटैल घमापुर थाना का पुराना बदमाश है जिसके विरुद्ध 22 अपराध पंजीबद्ध है लखन पटैल थाना राझी के 1 प्रकरण एवं थाना घमापुर के 1 प्रकरण तथा थाना पनागर से धारा 34(2) आवकारी एक्ट के अपराध मे फऱार था। इसी प्रकार मोन्टी शुक्ला उर्फ रोहित शुक्ला थाना बरगी के धारा 34(2)आवकारी एक्ट प्रकरण मे फऱार था, उपरोक्त सभी प्रकरणो में दोनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। मारपीट एवं सुअरमार बम पटकने वाले फरार दोनों आरोपियेां को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी रांझी विजय सिंह परस्ते,सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, कैलाश मिश्रा,नरेश मरावी, प्रधान आरखक धीरेन्द्र तिवारी,पुष्पराज आरक्षक साकेत तिवारी, वीरेन्द्र पटैल, अविनाश सिंह, की सराहनी भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page